diwali horizontal

तालकटोरा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का किया खुलासा, सीतापुर निवासी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

0 53

तालकटोरा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का किया खुलासा, सीतापुर निवासी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना तालकटोरा की पुलिस टीम ने वाहन चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UP32QL0029) और OnePlus Nord CE4 मोबाइल फोन बरामद किया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध एवं पश्चिमी क्षेत्र के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध और बाजारखाला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात करीब 8:10 बजे अलीतरंग पार्क के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय कुमार शर्मा पुत्र रमाशंकर शर्मा निवासी ग्राम रमनगरा, थाना रामपुरकला, तहसील महमूदाबाद, जनपद सीतापुर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।पुलिस की जांच में सामने आया कि अभियुक्त रिहायशी इलाकों में घूमकर सुनसान जगहों की तलाश करता था और मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर लेता था। चोरी के बाद वह वाहनों को बेचने या उनके पार्ट्स निकालने की फिराक में रहता था।थाना तालकटोरा में दर्ज मुकदमे के अनुसार वादी अमन राजपूत पुत्र संतोष कुमार निवासी पिताम्बर खेड़ा, जलालपुर फाटक, राजाजीपुरम, लखनऊ ने शिकायत की थी कि 18 अगस्त 2025 की रात नशे की हालत में उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बालाजी मंदिर के पास खड़ी कर दी थी। जब सुबह उठे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। इस घटना पर थाना तालकटोरा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया और चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक मोबाइल फोन बरामद किया।जांच के दौरान अभियुक्त अजय कुमार शर्मा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया। उसके विरुद्ध पूर्व में लखनऊ और बाराबंकी के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें थाना मडियावं, हुसैनगंज और घुंघटेर में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे शामिल हैं।थाना तालकटोरा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल आनन्दमणि सिंह, आरक्षी रोहित कुमार पाल और आरक्षी नीरज सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को सफलता मिली है, वहीं जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.