diwali horizontal

टाटा मोटर्स ने XM+ (S) वैरिएंट पेश कर नेक्‍सॉन पोर्टफोलियो का विस्‍तार किया

0 92

मुंबई, 13 जुलाई 2022: भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव ब्राण्‍ड टाटा मोटर्स ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी अग्रणी स्थिति का जश्‍न मनाते हुए, आज नया XM+(S) वैरिएंट पेश कर अपने नेक्‍सॉन पोर्टफोलियो का विस्‍तार किया है। XM (S) और XZ+ के बीच का यह नया वैरिएंट खूबियों से भरपूर है और 9.75 लाख रूपये के आकर्षक शुरूआती मूल्‍य (एक्‍स–शोरूमदिल्‍ली) पर उपलब्‍ध होगा। नेक्‍सॉन XM+(S) केलेगरी व्‍हाइटडेटोना ग्रेफ्लैम रेड और फोलियेज ग्रीन रंगों के विकल्‍पों में उपलब्‍ध है।

मॉडल्‍स शुरूआती मूल्‍य (रूपये मेंएक्‍स-शोरूम दिल्‍ली)
XM+(S) (पेट्रोल. मैनुअल) 9.75 लाख
XMA+(S) (पेट्रोलऑटोमैटिक) 10.40 लाख
XM+ (S) (डीजलमैनुअल) 11.05 लाख
XMA+ (S) (डीजलऑटोमैटिक) 11.70 लाख

यह वैरिएंट इलेक्ट्रिक सनरूफएंड्रॉइड ऑटो और एप्‍पल कार प्‍ले के साथ 7 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 4 स्‍पीकर सिस्‍टमकूल्‍ड ग्‍लव बॉक्‍सरियर एसी वेंट्सरैन सेंसिंग वाइपर्सऑटो हेडलैम्‍पसडिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टरमल्‍टी ड्राइव मोड्स, 12 वोल्‍ट का रियर पावर सॉकेट और एक शार्क फिन एंटीना से सुसज्जित है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्‍हीकल्‍स लिमिटेड में सेल्‍समार्केटिंग और कस्‍टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजन अम्‍बा के मुताबिकहम नेक्‍सॉन ब्राण्‍ड के साथ अपने उपभोक्‍ताओं का लगाव लगातार बने रहने से बहुत खुश हैं। देश में नेक्‍सॉन की बिक्री का केवल बढ़ते ही जाना उसकी लोकप्रियतासराहना और ग्राहकों के लिये सर्वश्रेष्‍ठ की आपूर्ति करने के हमारे वादे के कारण है। सड़कों पर 3,50,000 से ज्‍यादा नेक्‍सॉन होने के साथ इस कार ने सफलतापूर्वक भारत की नंबर 1 एसयूवी का दर्जा पाया है। यह सुरक्षा के लिये टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता का निस्‍संदेह पालन करती हैजिससे हमारी कंपनी के उन दूसरे उत्‍पादों के लिये रास्‍ता बनता हैजो अपने सेगमेंट को परिभाषित करते हैं। इस गति के साथ बढ़ते हुएहम खूबियों से भरा XM+(S) वैरिएंट पेश करके बहुत खुश हैंजो हमारे नेक्‍सॉन पोर्टफोलियो में विविधता और हमारे शोरूम्‍स पर नये ग्राहक लेकर आएगा।

 नेक्‍सॉन को हाल में भारत की चौथी सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार माना गया था और इसे कई पुरस्‍कार मिल चुके हैं। 2017 में लॉन्‍च हुई नेक्‍सॉन  श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ सुरक्षाआकर्षक डिजाइन और उच्‍च स्‍तर के प्रदर्शन के साथ समय की परीक्षा पर खरी उतरी है। इसमें आकांक्षी तथा सेगमेंट को परिभाषित करने वाली खूबियाँ भी जोड़ी गई हैं। नेक्‍सॉन के पोर्टफोलियो के पास ग्राहकों के लिये 33 पेट्रोल और 29 डीजल वैरिएंट्स हैं। इस प्रकार कुल 62 वैरिएंट्स इसे मजबूती देते हैं और उपभोक्‍ता की जरूरतों की एक व्‍यापक विविधता के लिये कारगर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.