diwali horizontal

मतदान में शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिखाई अपनी ताकत, बैलेट पेपर से हो रहा मतदान

0 88

उन्नाव : द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन ड्यूटी में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों और शिक्षकों का कहना है कि अक्सर चुनाव ड्यूटी के कारण वह लोग मतदान से वंचित रह जाते थे जिससे उनके मताधिकार का प्रयोग नहीं हो पाता था। किंतु इस बार शत प्रतिशत कर्मचारियों और शिक्षकों ने बैलेट पेपर से मतदान करने का संकल्प लिया है। यही बैलट पेपर गणना के दौरान कई बार निर्णायक सिद्ध होते हैं अब देखना यह है कि शिक्षकों और कर्मचारियों का झुकाव उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या भूमिका निभाता है।

इस बार शिक्षकों और कर्मचारियों का उत्साह चरम पर है और जिले के साथ-साथ अन्य सभी जनपदों से भारी मात्रा में शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा मतदान की सूचना प्राप्त हो रही है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया ने बताया कि अन्य जनपदों में निवास करने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों जिनके यहां इसी दिवस में मतदान है वह प्रारूप 12 भरकर उसके साथ निर्वाचन ड्यूटी आदेश तथा पहचान पत्र की प्रतिलिपि रिटर्निंग ऑफिसर को भेजकर अपना मतपत्र अपने पते पर मंगा सकते हैं एवं मतपत्र पर अपने चहेते उम्मीदवार के निशान पर सही का निशान लगाकर पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

विधानसभा चुनावों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकार को नजरअंदाज न किया जा सके तथा उत्तर प्रदेश की भावी सरकार के गठन में उनके मतों का भी योगदान रहे और हमारी मांगों को भी उचित मंच मिल सके इसलिए आवश्यक है कि हम सभी साथी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस कार्य में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अक्षय कटियार, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण शंकर मिश्र, कोषाध्यक्ष अवनीश पाल, उपाध्यक्ष वेद नारायण मिश्र के साथ संगठन की पूरी कार्यकारिणी प्रशिक्षण स्थल पर शिक्षकों और कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित करते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.