diwali horizontal

शिक्षक स्नातक एमएलसी ने हनुमान जी के मंदिर पर टेका माथा, भरी जीत की हुंकार

0 160

 

विश्वास का दूसरा नाम है, भाजपा : उमेश द्विवेदी

बछरावां रायबरेली :  शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखनऊ निर्वाचन खंड से एमएलसी उमेश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिन्होंने आज मंडलायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा विधायक एवं एमएलसी मौजूद रहे। शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी आज सुबह अपने निजी आवास रायबरेली से बड़े जोश व उल्लास के साथ लखनऊ स्थित मंडलायुक्त कार्यालय अपना नामांकन कराने पहुंचे रायबरेली से लखनऊ जाते समय बछरावां एवं लखनऊ के बीच स्थित चुरुवा बॉर्डर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में उमेश द्विवेदी ने मत्था टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जीत का दावा किया ।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरे प्रदेश की जनता को विश्वास व भरोसा है यूपी के उपचुनाव व बिहार के आम चुनावों ने यह साबित कर दिया है ।वहां से वह सीधे पार्टी मुख्यालय लखनऊ पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया तत्पश्चात भारी हुजूम के साथ शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी मंडलायुक्त कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी, रायबरेली, प्रतापगढ़,व बाराबंकी के भाजपा विधायक मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रायबरेली से विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.