diwali horizontal

ईदगाह इस्लामिक सेंटर में ‘टीम लखनऊ’ की बैठक, 75 लाख रुपये मदद जुटाने का लक्ष्य

0 120

ईदगाह इस्लामिक सेंटर में ‘टीम लखनऊ’ की बैठक, 75 लाख रुपये मदद जुटाने का लक्ष्

लखनऊ: बड़ी से बड़ी आपदा और मुसीबत भी छोटी लगने लगती है, जब मदद और सहानुभूति के लिए समाज के सैकड़ों हाथ आगे बढ़ते हैं। ऐसी ही प्रेरक मिसाल शनिवार को ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर में देखने को मिली, जहाँ ईदगाह इस्लामिक सेंटर के रशीद बारादरी में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए “टीम लखनऊ” की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन प्रभारी मनीष शुक्ला ने किया।बैठक में हर धर्म के धर्मगुरु, गुरुद्वारे, मस्जिद और मंदिरों के पदाधिकारी, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मिलकर काम करेंगे। उद्देश्य स्पष्ट था – जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुँचाई जाए और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।इस मौके पर अनेक लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया। बुज़ुर्ग समाजसेवी सफ़कत उल्ला बेग ने 51 हजार रुपये, सरदार गुरजीत सिंह छाबड़ा ने 31 हजार रुपये, शहाबुद्दीन कुरैशी ने 21 हजार रुपये, शादाब कुरैशी ने 11 हजार रुपये, जबकि समाजसेवी बदरुल हसन, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका, मिर्जा फहीम बेग ने 5-5 हजार रुपये और नवाब साहब ने 3 हजार रुपये की मदद की घोषणा की। इसके अलावा पूर्व मंत्री हरपाल सिंह जग्गी तथा सपा की वरिष्ठ नेता रज़िया नवाज़ ने मेडिकल संबंधित आवश्यक सामान देने का आश्वासन दिया।अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने राहत कैंप आयोजित कर मदद में सहयोग देने की बात कही। आलमबाग गुरुद्वारे के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मदद में धर्म कोई बाधा नहीं बनता और यह समुदाय हमेशा आगे रहता है। कुदरत उल्ला खान ने कहा कि सिख समुदाय भी मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहा है और समय-समय पर बड़े योगदान देता आया है। गुरुद्वारे के सरदार सिंह ने कहा कि यह आपदा समाज की असली पहचान कराती है और सलमान खान, शाहरुख खान, सोनू सूद जैसे सेलिब्रिटी भी मदद के लिए आगे आए हैं।मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपने संबोधन में कहा कि “अल्लाह ने फ़रमाया है कि तुम ज़मीन वालों पर रहम करो, ऊपर वाला तुम पर रहम करेगा।” वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार दुबे, समाजसेवी निगहत खान बाजी, संरक्षक मुरलीधर आहूजा और अन्य गणमान्य लोगों ने भी कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम-सिख का सवाल नहीं, बल्कि अपने देशवासियों के लिए मदद का समय है।बैठक में टीम लखनऊ के मुर्तजा अली, वामिक खान, ज़ुबैर अहमद, सरदार जसबीर गांधी आदि ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि अब तक 75 लाख रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। सभी के सहयोग से यह लक्ष्य शीघ्र पूरा कर आपदा पीड़ितों तक मदद पहुँचाई जाएगी।बैठक में पूर्व न्यायाधीश जगदीश पासी, स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य, डॉ. आदर्श त्रिपाठी, अहसन रईस, पी.सी. कुरील, हलीमा, मिर्जा फहीम बेग, हादी उमर, आसिम मार्शल, साकेत शर्मा, हाजी रहनुमा, भानु प्रताप सिंह सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।यह आयोजन न केवल मानवता की सेवा का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि विपत्ति की घड़ी में समाज एकजुट होकर किस तरह आगे आ सकता है। सभी धर्मों और वर्गों का यह साझा प्रयास मानवता की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.