diwali horizontal

सोहावल में तहसील प्रशासन ने गरीबों को बांटा कम्बल

0 101

अयोध्या : ठंढ को देखते हुये तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के कमजोर वर्ग के लोगों को कम्बल वितरण किया जिसे पाकर उनके चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी। बुधवार को सोहावल तहसील में क्षेत्र के लगभग 400 लोगों को कम्बल बितरण किया गया जिसमें महिला और पुरुष शामिल रहे स तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग एक हजार से अधिक कम्बल आये है स लेखपाल के माध्यम से कमजोर लोगों की सूची तैयार कराकर बितरण किया जायेगा स इसके बावजूद रौनाही गांव से आईं सीतापाती, अशोक कुमारी, राम कुमारी, मीरा, छब्बा, सुदामा, सुकना, शान्ति, निर्मला आदि सहित दो दर्जन महिलाओं ने बताया कि लेखपाल ने चेहरे पहचान पहचान कर कम्बल वितरण किया स हम लोग सुबह से आये और अब निराश होकर लौट रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.