
यूपी में पारा लुढ़कने से ठंड में इजाफा!
उत्तर प्रदेश मौसम UPDATE:यूपी में मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में ठीकठाक ठंड बढ़ सकती है। कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान 4.2℃ के आसपास पहुंच गया है। कई अन्य जिलों में भी रात का पारा गिरा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से हर वर्ग के लोगों को ठंड से निजात मिल रही है। 6 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि ठंड को लेकर कोई चेतावनी नहीं की गई है। इसी तरह 7, 8 और 9 दिसंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में सुबह के समय कोहरा का असर दिखाई पड़ेगा। 10 और 11 दिसंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ ही कोहरा छा सकता है। इसके अलावा बाकी बचे जिलों में भी न्यूनतम तापमान लुढ़का है। इस तरह रात के समय अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में अभी राहत है। प्रदेश में एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने वाला है। कोहरा का सिलसिला अब जारी रहने वाला है।
यूपी में भीषण ठंड के साथ घना कोहरा पड़ने में अभी समय है। मौसम जानकारों की माने तो 11 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके कुछ दिन बाद से ही तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। शीतलहर का सिलसिला 20 दिसंबर के बाद जारी हो सकता है। फिलहाल दिन में धूप निकलने से बड़ी राहत मिल रही है। इस धूप से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक को बड़ी आराम मिल रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अभी मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।