
यूपी के कई जिलों में भयानक आंधी-बारिश ओलावृष्टि से तबाही।; 16 लोगों की मौत।
उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 16 लोगों की दुखद मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सहायता राशि प्रदान करने और घायलों के उचित इलाज के आदेश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से जारी हैं और सरकार नुकसान का आकलन कर रही

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें।
उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि का वितरण किया जाए व घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए