diwali horizontal

जलसा ए तहफूजे क़ुरआन में बोले धर्म गुरु वसीम के खिलाफ दर्ज हो आतंकवाद का मुकदमा

0 229

वसीम के विरोध में जुटे हज़ारों लोग कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ जलसा

लखनऊ : शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की गई विवादित याचिका के विरोध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है । रविवार को वसीम रिजवी के खिलाफ लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित बड़ा इमामबाड़ा के पास जलसा जलसा तहफ़ूज़ज़े क़ुरआन का आयोजन किया गया जिसमें शिया और सुन्नी दोनों ही फिरको के धर्मगुरुओं ने शिरकत कर एक आवाज़ में सरकार से मांग की कि पवित्र कुरान का अपमान करते हुए पवित्र कुरान से 26 आयतों को रिमूव करने की मांग वाली याचिका करने वाले वसीम रिजवी को आतंकवादी घोषित करते हुए उसके खिलाफ आतंकवाद का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए ।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी के आवाहन पर आयोजित जलसे तहत आयोजित जलसे में मौलाना सलमान नदवी, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फ़ज़ले मन्नान वायज़ी, मौलाना कल्बे नूरी, मौलाना आदिल फ़राज़ के अलावा शिया सुन्नी समुदाय के अनेक धर्मगुरु के साथ स्वामी सारंग भी उपस्थित थे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के वकील मेहमूद पराचा ने भी इस विरोध सभा में शिरकत की । जलसा तहफ़ूज़ज़े कुरान के आयोजक मौलाना कल्बे जावाद नक्वी द्वारा नारा दिया गया कि अपनी कूवत अपनी शान एक नबी है एक कुरान । पवित्र कुरान की बेहुरमती करते हुए न्यायालय में अनुचित विवादित याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ न सिर्फ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए बल्कि विरोध सभा में भाग लेने आए हजारों लोगों ने वसीम रिजवी चोर के नारे भी लगाए । 2 दिन पूर्व बुलाई गई

इस विरोध सभा से पहले पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे डीसीपी पश्चिम देवेश पांडे पूरे पुलिस अमले के साथ मौजूद थे और रूमी गेट पुलिस चौकी के पास बैरी केटिंग कर दी गई थी क्योंकि यह आवाहन भी किया गया था कि विरोध सभा के बाद छोटे इमामबाड़े तक एक विरोध मार्च भी निकाला जाएगा विरोध मार्च की अनुमति न होने की वजह से पुलिस ने रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था । करीब 3 घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में आए धर्मगुरु ने एक स्वर में वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की

वसीम के जेल जाने तक आंदोलन जारी रहेगा कल्बे जवाद

जलसा ए तहफ़ूज़ ए कुरान में आए मजमे को खिताब करते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने मंच से ऐलान किया कि कुरान की बेहुरमती करने वाला वसीम रिजवी जब तक जेल नहीं जाएगा तब तक हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा । मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने कहां की वसीम रिजवी का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए वसीम रिजवी को अब मरने के बाद मुसलमानों का कब्रिस्तान नसीब नहीं होना चाहिए । उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को ना ही किसी को शादी में बुलाना चाहिए न मजलिस मातम में बुलाना चाहिए क्योंकि वह अब मुसलमान ही नहीं रहा क्योंकि मुसलमान कुरान की तौहीन नहीं कर सकता।

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वसीम रिजवी की एनआईए से जांच कराएं उन्होंने कहा कि एनआईए की जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा कि वसीम रिजवी देश दुश्मनों से मिलकर देश को तोड़ने की साजिश कर रहा है । मौलाना ने कहा कि किसी भी किताब में रद्दो बदल करने का अधिकार सिर्फ उस किताब को लिखने वाले का होता है और कुरान अल्लाह की लिखी हुई किताब है जिसमें रद्दो बदल सिर्फ और सिर्फ अल्लाह ही कर सकता है और अगर किसी किताब में किसी को रद्दो बदल करवाना हो तो उसे किताब के लेखक के पास जाना चाहिए । मौलाना ने मंच से ऐलान किया कि आगामी 19 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

वसीम रिजवी को फांसी नहीं होने देंगे मेहमूद पराचा

वसीम रिजवी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर बुलाए गए जलसे में बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा ने कहा कि हमें जज्बातों में आकर होश नहीं खोना चाहिए हमें संविधान के दायरे में रहकर ही वसीम रिजवी को सजा दिलानी। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को मौत की नहीं बल्कि कम से कम 5 सौ साल की सजा होगी क्योंकि उसने इतने अपराध किए हैं जिन की सजा अगर उसे मिलेगी तो उसकी मुद्दत 5 सौ साल से ज्यादा हो सकती है उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी पर हत्या का भी मुकदमा है और हत्या के मुकदमे में मौत की सजा का प्रावधान हैं लेकिन हम उसे फांसी की सजा नहीं होने देंगे क्योंकि फांसी होने के बाद अपराधी मर जाता है । हम चाहते हैं कि उसके द्वारा किए गए अपराधों की सजा उसे ताउम्र कैद रहने की मिली उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी के द्वारा दायर की गई याचिका से साजिश की बू आती है इसलिए यह जरूरी है कि यह पता लगे की वसीम रिजवी के पीछे कौन सी ताकतें हैं उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने आतंक वाला कृत्य किया है उसकी जांच एनआईए से होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट से अपील वसीम की याचिका खारिज कीजिए: स्वामी सारंग

जलसे में बोलते हुए स्वामी सारंग ने कहा कि वसीम रिजवी के द्वारा पवित्र कुरान की आयतों का जो अपमान किया गया है वह सरासर गलत और निंदनीय है उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह इस अनुचित याचिका को खारिज करें स्वामी सारंग ने कहा कि यदि इस तरह की अनुचित याचिकाओं का संज्ञान लिया जाने लगा तो भविष्य में वसीम की तरह के अन्य लोग सभी धर्मों की पवित्र किताबों पर आवाज उठाने लगेंगे उन्होंने कहा कि धार्मिक किताबें इंसानियत भाईचारे का संदेश देती हैं ना कि वसीम की तरह आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं।

वसीम जाहिल है :हसनैन बकाई

वसीम रिजवी के खिलाफ आयोजित विरोध जलसे में बोलते हुए हसनैन बकाई ने कहा कि वसीम रिजवी के द्वारा जाहिलाना याचिका दायर की गई है याचिका के खिलाफ पूरी दुनिया खड़ी है उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी जाहिल है वसीम रिजवी कौन है और उसके पीछे कौन खड़ा है यह पता लगाना अत्यंत जरूरी है हसनैन बकाई ने कहा कि वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर उसकी जांच एनआईए से करा कर यह पता लगाना चाहिए कि वसीम रिजवी के द्वारा इस तरह से समाज में अराजकता फैलाने के लिए पवित्र कुरान के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है उसके पीछे किसका दिमाग चल रहा है । उन्होंने कहा कि जिस तरह से पानी पर लाठी मारने से पानी जुदा नहीं होता उसी तरह से किसी साजिश के तहत हिंदू मुसलमान जुदा नहीं हो सकते।

वसीम के हमदर्दों का हो बायकाट : महरूफ़ मिर्जा

विरोध सभा में बोलते हुए प्रोफेसर मेहरूफ़ मिर्जा ने कहा कि हमें कल्बे जवाद साहब के कंधों को मजबूत करना है क्योंकि मौलाना कल्बे जवाद शिया सुन्नी इत्तेहाद की एक जीती जागती तस्वीर हैं उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी के द्वारा किए गए इस जाहिलाना कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है और उसके इस कृत्य के लिए पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उसका बायकाट होना चाहिए। श्री मिर्जा ने लोगों से अपील की है कि वह पवित्र कुरान का अपमान करने वाले वसीम रिजवी से नाता तोड़ लें उसका पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार किया जाए।

मस्जिदों के फर्क को मिटा दो: सलमान नदवी

विरोध सभा में बोलते हुए मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि एक उम्मत है एक मुसलमान हैं एक कुरान है और एक इस्लाम है मुसलमान हजरत मोहम्मद साहब को नबी मानते हैं और कुरान को अपना रहबर मानते हैं उन्होंने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है मस्जिदों को शिया सुन्नी फिरको में ना बांटो । मौलाना सलमान ने कहा कि वसीम रिजवी काफिर है वसीम रिजवी मुनाफिक है वसीम रिजवी अपराधी है और उसकी जगह जेल में है मौलाना सलमान नदवी ने कुरान की बेहुरमती करने वाले वसीम रिजवी को सख्त सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि वसीम ने न सिर्फ अल्लाह की किताब पर सवाल उठाया है बल्कि उसने देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास भी किया है इसलिए उसकी जगह जेल है उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को कुरान की तालीम दीजिए और आने वाले रमजान मुबारक के महीने में मस्जिदों में घरों में कुरान की तिलावत को कसरत से की जाए।

कुरान की एक आयत पढ़ कर सुनाए वसीम: रज़ा हुसैन

वसीम रिजवी के खिलाफ आयोजित की गई विरोध सभा में बोलते हुए मौलाना रजा हुसैन ने कहा कि वसीम रिजवी ने कुरान की जिन 26 अशोक को कुरान से रिमूव करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की की है उन 26 आयतों में से किसी भी एक आयत को वो पढ़कर सुनाए तब हम जानेंगे कि उसे कुरान की मालूमात है। मौलाना रजा हुसैन ने कहा कि वसीम रिजवी जाहिल है और उसे कुरान पढ़ना तक नहीं आता है इसलिए पूरी उम्मीद है कि वसीम रिजवी की इस जाहिलाना हरकत के पीछे कोई बड़ी ताकत काम कर रही है । उन्होंने सरकार से मांग की है कि वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।

वसीम रिजवी को कब्र नहीं मिलनी चाहिए : कल्बे सिब्तेन नूरी

विरोध सभा में बोलते हुए मौलाना कल्बे सिब्तेन नूरी ने कहा कि पवित्र कुरान कि 26 आयतो को रिमूव करने की याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी ने अपना मुसलमान होने का अधिकार खो दिया है अब उसे उसकी कब्र में ना दफनाया जाए बल्कि उसकी मौत से पहले खरीदी गई हयाती कब्र में किसी हाफिज ए कुरान की मय्यत को दफनाया जाए। उन्होंने कर्बला तालकटोरा के मुतवल्ली से कहा है कि वह ऐलान करें कि तालकटोरा कर्बला में अब वसीम रिजवी की मौत के बाद उसके शव को नहीं दफनाया जाएगा उन्होंने कर्बला के मुतवल्ली से अपील की है कि वह वसीम रिजवी के द्वारा जमा किए गए उसकी कब्र के पैसे को वापस कर दें। उन्होंने कहा कि कुरान की 26 आयतों से तो कोई खतरा नहीं है बल्कि वसीम रिजवी से समाज को खतरा है।

हमारी एकता को तोड़ा जाता है: फ़ज़ले मन्नान

लखनऊ में बड़े इमामबाड़े के पास आयोजित जलसे को खिताब करते हुए टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान वाईजी ने कहा कि हमारी एकता को तोड़ा जाता है हम दीन पर चलेंगे तब सब एक हो जाएगे उन्होंने कहा कि वसीम चोर है वसीम आतंकवादी है बुराइयों के खिलाफ हमें एक होकर लड़ना होगा एक हो जाओ । मौलाना मन्नान ने सरकार से मांग की है कि सरकार कुरान की बेहुरमति करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजें।

मजहबी मसलों पर शिया सुन्नी एक हैं : आदिल फराज

वसीम रिजवी के खिलाफ आयोजित जलसे में बोलते हुए मौलाना आदिल फराज ने कहा कि मजहब के मसले पर हम एक हैं उन्होंने मंच से नारा ए तकबीर नारे रिसालत और नारा ए हैदरी बुलंद आवाज में लगाकर शिया सुन्नी इतिहाद को और ज्यादा मजबूत किए जाने पर बल दिया । आदिल फराज ने मंच से ऐलान किया कि सरकार वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें क्योंकि उसने अल्लाह की किताब पवित्र कुरान की 26 आयतों पर उंगली उठाई है उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी को कुरान की आयतों का इल्म नहीं है और उसने किसी साजिश का शिकार होकर इस तरह की जाहिललाना हरकत की है।

वसीम के परिवार ने तोड़ा वसीम से नाता

हमेशा विवादित बयान देकर विवादों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के परिवार ने भी अब उससे पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया है । वसीम रिजवी के छोटे भाई के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर यह कहा गया है कि वसीम रिजवी अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है और उसके द्वारा किए जा रहे देश और इस्लाम विरोधी कृत्यों से उसके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है ।वसीम रिजवी के भाई के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो में कहा गया है कि वसीम रिजवी का रोजा नमाज हज से कोई वास्ता नहीं है और उसने जो कुरान की 26 आयतों को रिमूव करने वाली याचिका कोर्ट में दाखिल की है उससे उसके परिवार का कोई वास्ता नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.