diwali horizontal

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी  की 190वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

0 227

उन्नाव पुरवा:  अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी  की 190वीं जन्म जयंती युवा समाजसेवी एवं सपा नेता उत्तम चन्द्र राकेश लोधी द्वारा पूर्व की भांति अपने कार्यालय नहर कोठी पुरवा में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। गौरतलब है कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी ने देश की रक्षा के लिए आन्दोलन करते हुए अंग्रेजों को धूल चटाकर अपना सर्वस्व न्योछावर करके बलिदान हो गई। महान वीरांगना की जयंती जहां पूरे देश में मनाई गई वहीं  युवा हृदय सम्राट, समाजसेवी एवं सपा नेता उत्तम चन्द्र राकेश लोधी ने अपने कार्यालय स्थित रानी अवंती बाई लोधी स्मारक स्थल पुरवा में दीप प्रज्वलित कर व पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित करके जयंती समारोह का शुभारंभ किया। जयंती संयोजक उत्तम चन्द्र राकेश लोधी ने कहा-देश के लिए समर्पित व बलिदान हुए सभी क्रांतिकारियों /वीरांगनाओं की जन्म जयंती को बड़े राष्ट्रीय त्योहारों की संज्ञा दी जाए क्योंकि उनकी ही बदौलत आज हम लोग चैन की जिंदगी जीते हुए मौज कर रहे हैं। रानी अवंतीबाई जी की बलिदानी को हम जीवन पर्यन्त नहीं भुला सकते।

जयंती समारोह में आए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,सम्मानितनों ने भी वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिसमें पूर्व चेयरमैन योगेंद्र द्विवेदी, डॉ.नितिन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिनोद लोधी,कवि आयोध्या प्रसाद,जिला पंचायत सदस्य गायत्री लोधी,पिन्टू मिश्रा,अमित त्रिवेदी, मिर्रीकला प्रधान धुन्नर लोधी,भिखारी लाल लोधी,सल्लू नेता,महरुल निशा,सहरुन निशा,रुबीना,बेचेलाल लोधी (बीडीसी), मोती लाल लोधी, डॉ. मुरली प्रसाद,प्रधान सराय मुबारक रमेश  लोधी ,सुभाष रावत, राधेश्याम लोधी जी,बीरेंद्र प्रसाद कांथा,मो० शकील ,शकील असावर,संतोष लोधी,नागेन्द्र यादव वरिष्ठ सपा नेता,मो. इमामुल, पंकज लोधी सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.