diwali horizontal

रोज़गार और सामाजिक न्याय की मांग पर आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को तीसरे दिन भी जबरदस्त जनसमर्थन

0 56

रोज़गार और सामाजिक न्याय की मांग पर आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को तीसरे दिन भी जबरदस्त जनसमर्थन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जनआंदोलन का रूप लेती दिखाई दी। आप यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली यह यात्रा अयोध्या के बीकापुर से शुरू होकर खजुरहट होते हुए सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंची। रास्ते भर सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं, वकीलों, महिलाओं और बुजुर्गों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का हौसला बढ़ाया और “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” के नारे लगाते हुए शामिल हुए। यह 13 दिन की करीब 200 किलोमीटर लंबी यात्रा अयोध्या से सुल्तानपुर, अमेठी होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।कूरेभार में जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य दलितों, पिछड़ों, वंचित समाज को उनका हक दिलाना और युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि यूपी में जातीय भेदभाव, असमानता और भ्रष्टाचार ने गरीबों और युवाओं की ज़िंदगी बेहद कठिन बना दी है। उनका कहना था कि “रामराज्य तभी आएगा जब हर व्यक्ति को समान अवसर और हर हाथ को काम मिलेगा। बिना रोजगार और न्याय के समाज आगे नहीं बढ़ सकता।”संजय सिंह ने प्रदेश में बेरोज़गारी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियां बढ़ रही हैं और सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग में 5 लाख से अधिक स्वीकृत पदों में लगभग 2 लाख पद अब भी खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख मंज़ूर पदों में करीब 50 हजार रिक्त हैं, जबकि पुलिस विभाग में 4 लाख स्वीकृत पदों में लगभग 1 लाख पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने युवाओं की लड़ाई सड़क पर उतरकर शुरू की है।दलितों और पिछड़ों पर अत्याचारों को लेकर भी संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरक्षण में हेराफेरी से लेकर पुलिस थानों में पक्षपात तक की घटनाएं रोज़ सामने आती हैं। उनके अनुसार जब तक समाज के आखिरी व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य हर गरीब, हर दलित और हर नौजवान को समान अवसर और सम्मान दिलाना है, यही असली विकास है।संजय सिंह ने कहा कि यूपी के युवाओं का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है। जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी हो रही है क्योंकि उसे विश्वास है कि आप ही जनता की सच्ची आवाज़ है। उन्होंने पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति और मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितकारी नीतियों की जीत है। उनके अनुसार जनता अब विकास, शिक्षा और रोजगार चाहती है, और यही मार्ग आम आदमी पार्टी अपना रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की यह पदयात्रा जनता की लड़ाई को जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.