diwali horizontal

मांस तस्करी के आरोपियों को पकड़कर भेजा जाए जेल : पुलिस अधीक्षक को हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

0 161

महोबा : मांस तस्करी के आरोपियों की गिरफतारी को लेकर हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के कसौड़ा मुहल्ले में मुस्लिम समाज द्वारा अवैध रूप से मांस तस्करी की जाती है। यहां से वीआईपी गाड़ियों से महोबा शहर से कई बड़े शहरों में भेजा जाता है। अन्य जानवरों के मांस के साथ-साथ गौमांश की भी तस्करी की जाती है। मांस की तस्करी या मांस बेंचने के लिए सरकार द्वारा जारी की जाने वाले कोई भी अधिकृत लाइसेंस नहीं है। इसी कारण किसी भी प्रकार का मांस अवैध है।

अभी 14 जनवरी को सुबह लगभग आठ बजे कोतवाली पुलिस द्वारा एक स्कार्पियो कार जिसमें टीवी प्रेस लिखा हुआ था जिसमें मोहम्मद सलीम पुत्र अज्ञात निवासी महोबा एवं तीन अज्ञात लोगों के पास से पुलिस ने दस बोरी लगभग दो कुंतल मांस पकड़ा था। पुलिस के द्वारा सलीम को तुरंत छोड़ दिया गयाएवं अज्ञात तीन लोगों को एक दिन बाद छोड़ दिया गया। किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की गई। अतः महोबा जिले के सभी हिंदू संगठन इस घटना से आक्रोशित है। इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाए और उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मनोज शिवहरे, विभाग संयोजक बजरंग दल सत्येंद्र प्रताप, कार्यकारी प्रातीय अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच नीरज गुप्ता, आयुष कुमार जिला संयोजक बजरंग दल, अनिल राठौर, योगेश चतुर्वेदी, कमलेश रायकवार जिला संरक्ष हिंदू जागरण मंच, मयंक तिवारी जिला महामंत्री विश्व हिंदू परिषद के साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.