
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चिनहट से गिरफ्तार
लखनऊ:थाना चिनहट क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुमित यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मखदूमपुर का निवासी है।पीड़िता ने 4 मार्च 2025 को थाना चिनहट में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुमित यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में थाना चिनहट में मु0अ0सं0 298/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी द्वारा साक्ष्यों के आधार पर बाद में धारा 115(2) और 351(3) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुमित यादव लखनऊ के रानी खेड़ा, हरिकंशगढ़ी क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के समय आरोपी रानी खेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ स्थित प्रमोद यादव के मकान संख्या 286 में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई गई है।इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सुमित्रा कुमारी, हेड कांस्टेबल सुधाकर यादव और कांस्टेबल मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
