diwali horizontal

लेबर रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

0 60

लेबर रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लखनऊ: थाना चिनहट क्षेत्र के अपट्रॉन पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित एक फैक्ट्री परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार सुबह एक मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान राजेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रमापति मिश्रा, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी अल्लापुर, पोस्ट सुडियामऊ, थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश मिश्रा चिनहट क्षेत्र में स्थित भारत इंजीनियरिंग कंपनी में मजदूरी का कार्य करते थे और फैक्ट्री परिसर में ही बने लेबर रूम में निवास करते थे। मंगलवार सुबह लगभग 08:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि राजेश मिश्रा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद परिजनों से प्रारंभिक जानकारी एकत्र की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि मृत्यु के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। शव को परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सके।पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह स्वाभाविक मृत्यु थी अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण निहित हैं।फिलहाल मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और कंपनी परिसर में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.