
दिल्ली से आये रेलवे के चीफ ट्रैक इंजीनियर गंगाघाट स्टेशन पहुंचे,ट्राली में बैठकर पूरे कार्य का किया निरीक्षण
शुक्लागंज,उन्नाव : बुधवार दोपहर दिल्ली से रेलवे के चीफ ट्रैक इंजीनियर अजीत सिंह गंगाघाट स्टेशन पहुंचे जहां उन्हांेने गंगाघाट रेलवे क्रासिंग पर ट्राली में बैठकर पूरे कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान उनसे जब ट्रैक के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी जानकारी के लिये अधिकृत नहीं हूं, आप डीआरएम से बात करें वहीं आपको बता दे कि डाउन लाइन पर पहले पांच केजी की पटरी लगी हुई थी इस रूट पर रेलवे विभाग हाई स्पीड की ट्रेनें चलाने जा रहा है जिस कारण रेलवे विभाग द्वारा छह केजी की पटरी लगाई जा रही है।
जबकि पहले दो सौ अस्सी केजी के स्लीपर लगे हुये थे। अब तीन सौ पचास के वाइडर स्लीपर लगाये जा रहे हैं अभी तक गंगाघाट रेलवे क्रासिंग से लेकर सरैयां स्थित 109 छमकनाली पुलिया तक पीक्यूआरएस मशीन से कार्य कर पुराना ट्रैक हटाकर नया ट्रैक बिछाया जा चुका है।