diwali horizontal

कंपनी ने बताए बिजली के बिल घटाने के तरीके

0 221

भोपाल :  उपभोक्ताओं को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने गमी के दिनों में बिजली के बिलों को घटाने के तरीके बताए हैं। कंपनी ने अनावश्यक बिजली के उपयोग को कम करने की सलाह दी है। कंपनी ने बताया कि एसी के तापमान को 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करें। नीचे करने पर एसी के कंप्रेशर अधिक चलते हैं। बिजली ज्यादा खर्च होती है।

एसी के साथ कमरे में पंखा भी चलाएं। कूलर से पूरी ठंडक पाने के लिए जरूरी है कि कूलर जितनी हवा फेंक रहा है उतनी हवा कमरे से बाहर निकलने का भी पूरा इंतजाम हो। घर के पंखों की सर्विसिंग करा लें। खराब कंडेंसर बाल बेयरिंग इत्यादि को बदल लें। रेफ्रिजेटर में कोई खराबी न दिखाई दे रही हो तो गर्मी शुरू होने के पहले रेफ्रिजेटर की जांच करा लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.