diwali horizontal

निगम बढ़ायेगा अस्पताल में जनसुविधाएं नगरायुक्त ने दिए अधिकारियों को निर्देश

0 197

सहारनपुर : नगर निगम जिला चिकित्सालय में भी सौंदर्यीकरण के साथ अनेक जनसुविधाएं बढ़ाने में भागेदारी करेगा। जिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा शर्मा ने आज इस सम्बंध में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अविलंब समस्याओं का समाधान करने के अलावा जनसुविधाओं को बढ़ाने में मददगार बने। उन्होंने कहा कि अस्पताल और बच्चों के स्कूल निगम की प्राथमिकता है,वहां लोगों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

जिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा शर्मा ने आज नगर निगम में नगरायुक्त से भंेट कर उन्हें पत्र देते हुए चिकित्सालय की समस्याओं और आवश्यकताओं की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने ओपीडी के सामने तथा इमरजेंसी के सामने करीब दो दर्जन बैंच लगवाने, विभिन्न चिकित्सा वार्डो के बाहर करीब 20 सोलर लाईट लगवाने, अलग अलग स्थानों पर 02 पिंक शौचालय सहित 06 शौचालय बनवाने, सौंदर्यीकरण के लिए बड़े गमले रखवाने तथा चिकित्सालय की दीवारों पर पंेटिंग कराने आदि की मांग की।

नगरायुक्त ने सभी पर सहमति जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उक्त कार्याे को जल्दी जल्दी से पूरा कराए। नगरायुक्त ने कहा कि अस्पताल और स्कूल निगम व निकायों की प्राथमिकता में रहने चाहिए। वहां साफ सफाई तथा शौचालय, पेयजल और प्रकाश आदि व्यवस्थाओं दुरुस्त रहे,यह निगम की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने डॉ.आभा वर्मा को आश्वस्त किया कि निगम द्वारा उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए जनसुविधाओं को बढ़ाने में नगर निगम पूरा सहयोग करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.