diwali horizontal

देश की मौजूदा सरकार खोखले वादे करने वाली है-शिवपाल सिंह यादव

0 180

असोहा,उन्नाव : देश की सरकार खोखले वादे करने वाली है इसकी कथनी और करनी में 36 का आंकड़ा है यह जन विरोधी और अन्न दाताओ की दुश्मन है , उक्त उउद्गार विकास खंड के किसान सेवा केंद्र पर आयोजित समरसता भोज व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए प्रगति शील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहीं ।

 

लोगो को संबोधित करते हुए कहा मोदी कुछ धनी लोगों की गोदी में खेल रहे है उन्हीं के इशारे पर किसान बिल लागू करके किसानों को मालिक के बजाय मजदूर बनना चाहते है चुनाव से पूर्व मोदी ने कहा था कि सो दिन में भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे उल्टा भ्रष्टाचार बढ़ गया है देश की जी डी पी माईनस में पहुंच गई है भाजपा सरकार के पहले देश पर 84 लाख करोड़ कर्ज था जो बढ़ कर 162 लाख करोड़ हो गया है मोदी सबकुछ बेंच कर गुलाम बनाना चाहते है कार्यक्रम के आयोजक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महा सचिव वितेंद्र प्रताप सिंह (पिंटू यादव) ने मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया समारोह में लगभग एक हजार गरी महिलाओं,वृद्ध, विकलांगो को कम्बल वितरण के साथ क्षेत्र के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व पत्रकारों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी,राष्ट्रीय महा सचिव शारदा प्रताप शुक्ल , जिला अध्यक्ष सतीश शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.