
डकैतों ने घर मे घुसकर की लूटपाट वृद्धा को उतारा मौत के घाट देवा क्षेत्र के ग्राम मुजीबपुर शेखपुर की घटना
बाराबंकी : जनपद में सबसे बड़ी घटना से लोगो में दहशत व्याप्त है, जबकि एसपी यमुना प्रसाद की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध थमने का नाम नही ले रही है। जिले में लगातार लूट चोरी की वारदात से पुलिस प्रशासन हलकान में है। अपराधियो पर कैसे लगाम कसा जाए इसके लिए एसपी लगातार अपने मातहतों के साथ बैठके कर रहे है। वहीं एक बार फिर बेख़ौफ़ डकैतों ने बीती रात गांव के बाहर बने एक मकान पर धावा बोल कर परिजनों को लाठी डंडों से जमकर मारा और मेंथा आयल, जेवर व नगदी समेत लाखो का माल समेट ले गए। डकैतों की पिटायी से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गयी जबकि महिला के दो बेटे और बहु घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना देवा थाना अंतर्गत मुजीबपुर शेखपुर गांव की है। जहां दूध बेचने का व्यवसाय करने वाले शिवप्रसाद वर्मा पुत्र शिवबालक वर्मा का मकान गांव के बाहर बना है। बीती रात शिवप्रसाद अपनी पत्नी अंजू व पुत्रियों सोनिया व सुधि के साथ घर के बाहर सो रहे थे। छोटा भाई छोटेलाल व माँ चंद्रावती भी पास में लेटे थे। रात के करीब 3 बजे लाठी डंडों से लैस 3 अज्ञात बदमाशों ने सबके ऊपर हमला बोल दिया। परिजनों की बुरी तरह पिटायी कर बदमाशो ने शिवप्रसाद की पत्नी अंजू के जेवर उतरवा लिये और घर मे रखा एक करपा मेंथा आयल और नगदी व जेवर समेत लाखो का माल समेट बदमाश फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद परिजनों द्वारा मदद की गुहार लगाने पर पहुँचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बदमाशों की पिटाई में घायल शिवप्रसाद, छोटेलाल, चंद्रावती व अंजू को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चंद्रावती को मृत घोषित कर दिया। बाक्स एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद ने मुजीबपुर शेखपुर गांव पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी प्रसाद ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए 3 टीमो को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।