diwali horizontal

बाग़ में पड़ा मिला युवक का शव

0 207
लखनऊ :  मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वाजिद नगर गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक का शव भदवाना व दखवा गांव के बीच एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र मलिहाबाद के ग्राम वाजिदनगर निवासी नेकराम के 30 वर्षीय पुत्र सूरज रावत का शव ढखवा निवासी इब्राहिम के आम के बाग में सायं 7 बजे के आसपास मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। मृतक के पिता ने दो शादियां की है। मृतक सूरज पहली पत्नी का पुत्र बताया जा रहा है। पिता नेकराम दूसरी पत्नी के साथ गांव में ही रहता है। वहीं मृतक सूरज गांव में ही अलग मकान में रहता था पुलिस सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। इस सम्बन्ध में एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.