diwali horizontal

रैन बसेरों में रहने वालों को असुविधा तो नहीं हो रही यह देखने को निकले जिलाधिकारी

0 104

लखनऊ : राजधानी में रैन बसेरों में रहने वालों को असुविधा तो नहीं हो रही यह देखने मंगलवार को डीएम अचानक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान जियामऊ स्थित रैन बसेरे में धर्मांतरण पीड़ित महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई जिलाधिकारी ने उसकी लिखित शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोई यदि समस्या लेकर आया है और रैन बसेरे में रुका है तो उनके प्रार्थनापत्र शिविर कार्यालय भेजें। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर कमियां पाई गईं जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।

रैन बसेरे में लोगों से संवाद के दौरान इटावा से आई सुधा यादव ने बताया कि उसकी शादी अहमद से हुई। पति ने जबरन धर्मपरिवर्तन करके शादी की। उसके बाद घर से निकाल दिया। हरदोई से आई विलायती ने बेटी के हत्या के संबंध में और एटा से आई अनीता देवी ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इसके पूर्व रैन बसेरे के आश्रितों ने बताया कि उनको रात में भोजन मिल रहा है

रैन बसेरा प्रभारी ने बताया कि मौजूदा समय 89 निराश्रित लोग यहां ठहरे हुए हैं। निरीक्षण में पर्याप्त सफाई नहीं मिली जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। चकबस्त रैन बसेरे के निरीक्षण में पर्याप्त सफाई नहीं मिली। स्नानागार में बाल्टी टूटी हुई थी। कूड़ा प्रबंधन का कोई इंतजाम भी नहीं मिला। इसके अलावा रैन बसेरे के बगल में नाला उफना रहा था। जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। यहां रह रहे लोगों ने बताया कि उनको रात में भोजन नहीं मिल रहा। इस पर डीएम काफी नाराज हुए।

रैन बसेरे में रहने वालों को लगेगा कोविड टीका

जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में रहने वालों को कोविड टीका लगवाने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि यदि कम्बल की कमी है तो संबंधित क्षेत्र के अपर नगर मजिस्ट्रेट या डिप्टी कलेक्टर से सम्पर्क कर प्राप्त करें। किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.