diwali horizontal

जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

0 172

 

कोविड-19 की वैक्सीन रखने है हेतू भवन 15 दिसम्बर से पहले पूर्ण करने के दिये निर्देश

उन्नाव : जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार बुधवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिका (रजिस्टर) का निरीक्षण किया,जिसमें सभी की उपस्थिति पायी गयी। उन्होंने जिला अपस्ताल की साफ-सफाई के निर्देश दिये।

जिला अस्पताल में बन रहे कोविड-19 की वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चैन हेतु निर्माणधीन भवन को 15 दिसम्बर 2020 से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी ने कहा कि इस भवन को बनाने का समय 15 दिसम्बर 2020 तक दिया गया था जिस कारण से इसमें जरा भी ढिलाई बर्दाशत नही होगी। इसके साथ ही उन्होंने नियमित टीका करण कोल्ड चैन को देखा और उसके रख रखाव हेतु बन रहे (एक्सटेशन) विस्तार निर्माण विल्डिंग में भी तेजी लाने के निर्देश दिये उन्होंने जहा पर विल्ड़िग का निर्माण हो रहा है वहां साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आरके गौतम, डा तनमय कक्कड़, डा एके रावत,यूनीसेफ दिलसाद आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.