diwali horizontal

पल्स पोलियो महाभियान जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

0 58
सोनभद्र/ब्यूरो  जिलाधिकारी  चन्द्र विजय सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में पल्स पोलियों महाभियान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियों महाभियान 18 सितम्बर, 2022 से प्रारंभ होकर 23 सितम्बर, 2022 तक चलेगा, इस अभियान के प्रथम दिन 18 सितम्बर,2022 को 1092 बूथों पर बच्चों को पोलियों ड्राप की खुराक पिलायी जायेगी, पोलियों ड्राप की खुराक पिलाये जाने की निगरानी हेतु 219 टीमों का गठन किया गया, 18 सितम्बर को जो बच्चा पोलियों ड्राप पीने से वंचित रह जायेगा, उन्हें डोर-टू-डोर के माध्यम से पोलियों ड्राप पिलायी जायेगी, इस अभियान में जनपद में 3 लाख 17 हजार 939 बच्चों को पोलियों ड्राप पिलायी जायेगी, जिनकी उम्र 0 से 5 वर्ष के मध्य है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, डाॅ0 अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.