
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश की अपील का दिखाई देने लगा असर।
बीडीओ चित्तौरा ने महसी क्षेत्र में कराया लंच पैकटों का वितरण।
बहराइच।जनपद में अचानक हुई भारी वर्षा के कारण आयी बाढ़ के कारण मिहींपुरवा (मोतीपुर), नानपारा व महसी तहसीलों के कई ग्राम प्रभावित हुए है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुॅचाये जाने के लिए उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सक्षम व्यक्तियों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद को आगे आकर जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। डीएम की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए आज बीडीओ चित्तौरा सौरभ श्रीवास्तव ने आज विकास खंड पर लंच पैकटों को बनवाकर अपनी टीम के साथ विकास खंड महसी के बाढ़ क्षेत्र में किसान गंज चौराहे के आस पास के ग्रामो टिकुरी, चमारन पूरवा, कोढवा, मुरौवा मुन्स्यारी आदि ग्रामो में खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सौरभ श्रीवास्तव द्वारा खण्ड विकास अधिकारी महसी हेमन्त यादव की अगुवाई में बाढ़ पीड़ितों को लन्च पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड चित्तौरा के ज्वॉइंट बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्र, प्रवीण श्रीवास्तव एडीओ पंचायत महसी, विधान चन्द्र, व सऊद इदरीसी ग्राम विकास अधिकारी चित्तौरा मौजूद रहे।