
बछरावां रायबरेली : विकास क्षेत्र के शेखपुर समोधा मजरे खालेगांव की धरती धार्मिक कार्यों एवं भक्ति की गंगा बहाने के लिए अनंत काल से प्रचलित है। गांव सीमा पर बने शिव मंदिर भक्ति पूर्ण वातावरण के विहंगम दृश्य को सुशोभित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि विगत 2 दिनों से शेखपुर समोधा ग्राम पंचायत के ख़ालेगाव मजरे में राम नाम रस की भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। जिसका समापन सोमवार की रात्रि को जय श्रीराम के जयकारों से हुआ। जब इस मौके पर संवाददाता ने ग्राम प्रधान राजेश सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि बीते 2 दिनों से बह रही राम नाम की मंदाकिनी का रसपान कर ग्रामसभा वासियों ने अपने मानव जीवन को कृतार्थ किया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमारी ग्राम सभा और हमारे गांव की प्रत्येक गलियों में इसी तरह के भक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
जिससे ग्राम सभा का वातावरण सदैव भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहता है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि विगत कई दशकों से हमारे गांव में पारंपरिक दृष्टिकोण के आधार पर रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। जिसमें गांव के नव युवकों एवं वृद्धजनों का बहुत अहम योगदान रहता है। इस मौके पर जगदीश सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, सूबेदार रामकृष्ण मिश्र, राजाराम मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, मंगला सहाय मिश्र, विशंभर दयाल अग्निहोत्री, रवि शंकर मिश्र (शास्त्रीजी), कमलाकांत मिश्र, प्रकाश चंद्र बाजपेई, आचार्य हरे राम मिश्र, शिवमोहन मिश्रा, प्रताप सिंह हरिकांत मिश्र, सुरेंद्र कुमार मिश्र, राजेश बाजपेई, राघव मिश्र, रोहित मिश्र, सोहित मिश्र, डॉ० वीरेंद्र कुमार मिश्र, यज्ञ प्रसाद सैनी, सुदामा सैनी, ऋषि मिश्र, विवेश मिश्र, गंगासागर साहू, मयंक मिश्र(राहुल), सत्यम मिश्र, भरत मिश्र, शशीकांत मिश्र, अभिरूप कुमार (बाबादीन), कन्हैया लाल सैनी, विशंभर दयाल सैनी, आचार्य शिवम मिश्र, सूरज मिश्र(शिशू), आकाश मिश्रा, विशाल मिश्र, दीपक सैनी, रितेश मिश्र, प्रीतेंद्र मिश्र, शोभित मिश्र, गौरव मिश्र, मिथुन मिश्र, सुयश मिश्र, आयुष मिश्र, सचिन मिश्र, अर्चित मिश्र, शौर्य मिश्र, उद्देश्य बाजपेई, कृष्ण गोपाल मिश्र सहित समस्त ग्रामवासी एवं खालेगांव रामलीला समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।