
सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी,शादी समारोह में शामिल होने गांव गया था परिवार
–अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर : राजधानी में फिर एक सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने,चांदी के जेवरात व नगदी रुपयें चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रावतपुरा एक्टीव एकेडमी टिकरापारा निवासी रवि नायक 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 को शादी समारोह में शामिल होने उसका पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर देवरी बालोद गया था। 14 दिसंबर को जब वापस रायपुर टिकरापारा आने पर मकान का ताला कुंदा टुटा हुआ मिला। कमरे के अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था,आलमारी में रखे एक सोने का चैन ,एक जोड़ी सोने का कान का टाप्स ,08 जोड़ी बिछिया ,30 चांदी का सिक्का,3 सोने का लौंग,सोने,चांदी के जेवरात व नगदी 5 हजार रुपयें को किसी ने लॉकर तोड़कर चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है