
संभल में नहीं लगेगा मशहूर नेजा मेला, Akhilesh नाराज़
यू पी Live: इस साल संभल में सैयद सलार मसूद गाजी की याद में लगने वाला नेजा मेला आयोजित नहीं होगा।
पुलिस प्रशासन ने आयोजकों को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि लुटेरों के नाम पर किसी भी मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मामले पर एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा, “संभल में यह मेला काफी समय से आयोजित होता आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने इसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई थीं। जांच के दौरान तथ्यात्मक रूप से यह पाया गया कि यह मेला सैयद सालार मसूद गाजी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। ऐसे में यदि लुटेरे और हत्यारे की याद में मेला लगाया जाता है, तो इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” इस मामले पर एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा, “संभल में यह मेला काफी समय से आयोजित होता आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने इसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई थीं। जांच के दौरान तथ्यात्मक रूप से यह पाया गया कि यह मेला सैयद सालार मसूद गाजी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। ऐसे में यदि लुटेरे और हत्यारे की याद में मेला लगाया जाता है, तो इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” ASP श्रीश चंद्र ने बताया कि गजनवी के भांजे मसूद गाजी ने भारत में क्रूरता की थी. ऐसे लुटेरे-हत्यारे की याद में किसी भी मेले की परमिशन नहीं दी जाएगी. अगर कोई कुरीति सालों से चली आ रही है तो उसे बदलने की जरूरत है. इस आयोजन को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने आपत्ति दर्ज की थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है. अगर मेला कमेटी मजिस्ट्रेट के पास जाती है तो वह जा सकती है.
संभल में ध्वस्त होंगे 33 अवैध मकान और मस्जिद, DM ने दिए आदेश: संभल में प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है. अब चंदौसी में नगर पालिका की 6 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई मस्जिद और 33 अवैध मकानों के दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच में अवैध निर्माण का मामला सामने आता है तो सभी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.
जांच के बाद होगी कार्रवाई: सोमवार को चंदौसी में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वारिसनगर में भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से एक मस्जिद बनाई गई है. 33 अवैध मकान भी बनाए गए हैं.
संभल डीएम के आदेश से हड़कंप: इसके बाद डीएम ने मस्जिद और मकानों के दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए. कहा कि अगर जांच में मस्जिद और मकान अवैध रूप से बने पाए जाते हैं तो ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. डीएम के आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है.