diwali horizontal

एक दर्जन उपनिरीक्षकों व एक निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदला !

0 178

 

अखबारों की सुर्खियों में रहने वाले यातायात प्रभारी को हटाया गया।

रायबरेली :  जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों का तबादला एक्सप्रेस चला कर इधर से उधर किया और नए स्थान पर तैनात किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। वही पुलिस लाइन में तैनात चार उपनिरीक्षकों को ईमानदारी से कार्य करने का मौका भी दिया। अखबारो की सुर्खियों में रहने वाले उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह भदोरिया को यातायात प्रभारी से हटाकर प्रभारी चौकी भोजपुर सरेनी बनाया गया। वही साइबर सेल में तैनात रही निरीक्षक यातायात प्रभारी की कमान सौंपी गई। पुलिस लाइन में तैनात रहे उपनिरीक्षक राजकुमार को प्रभारी चौकी नरपतगंज बनाया गया। उपनिरीक्षक रामराज कुशवाहा को पुलिस लाइन से थाना सरेनी में तैनाती दी गई। उपनिरीक्षक मृत्युंजय बहादुर को पुलिस लाइन से थाना सलोन में तैनात किया गया।

उपनिरीक्षक संतोष कुमार को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक से थाना लालगंज और उदय प्रताप सिंह थाना लालगंज से वाचक अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। उपनिरीक्षक आशीष तिवारी थाना डलमऊ से प्रभारी चौकी थूलवास महाराजगंज। वही उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से यूपी-112 में तैनात किया गया।, उपनिरीक्षक मान सिंह यादव को कोतवाली नगर से थाना मिलएरिया में तैनात किया गया। उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद को थाना हरचंदपुर से थाना नसीराबाद ,वही रामचंद्र वर्मा को थाना ऊँचाहार से थाना जगतपुर की जिम्मेदारी सौपीं गई। वही अमरेश कुमार त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस सेल/स्वाट टीम प्रभारी से एक और साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.