
वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 738 में से 717 परीक्षा में शामिल हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी केंद्रों और छात्र छात्राओं को दिशा निर्देश जारी किए गए। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर इनका जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है हालत यह है कि कई केंद्रों पर जिम्मेदारों के स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और सैनिटाइजेशन जैसी बेसिक व्यवस्था नहीं की गई हैं। छात्रों के स्तर पर भी सावधानियां नहीं बरती जा रही हैं
बुधवार की परीक्षा में जय नारायण पीजी कॉलेज से पेपर देकर निकले कई छात्र और छात्राएं सोशल डिस्टेंसिंग का माखौल उड़ाते हुए नजर आए। कई छात्र एक दूसरे के गले में हाथ डाल चल रहे थे तो वहीं एक बाइक पर तीन तीन सवार थे
बता दें कि एक दिन पहले हुई परीक्षाओं में सीतापुर रोड स्थित एक कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर जिम्मेदारों की ओर से भी अनदेखी की सूचनाएं सामने आई थीं
स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा का परीक्षा कार्यक्रम जारी
लखनऊ विवि ने बुधवार को स्नातक, परास्नातक समेत कई डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। इसमें, एमए वुमेन स्टडीज चौथे सेमेस्टर, एमएससी (एप्लाइड जिओलॉजी) चौथे सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन एक्प्लोरेशन, समेत कई पाठ्यक्रम हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमके सक्सेना ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए एलयू की वेबसाइट देखें।