
खीरों रायबरेली ” विकास क्षेत्र के गाँव निहस्था में क्षेत्रीय विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को ब्रम्हभोज व कन्याभोज का आयोजन किया ।
निरन्तर चलने वाले रामचरित मानस के अखण्ड पाठ के संकल्प के पूरे होने के बाद विधायक द्वारा वृहद आयोजन किया गया । इस दौरान क्षेत्र के लगभग एक हजार से अधिक ब्राम्हणों व कन्याओं के पैर पखार कर उन्हें भोजन कराया । साथ ही अंगवस्त्र व दक्षिणा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया इस पुनीत अवसर पर विधायक ने निहस्था सहित क्षेत्रीय कई गाँवों की लगभग एक हजार गरीब महिलाओं को भी साड़ी भेंटकर उन्हें भी सम्मानित किया । विधानसभा क्षेत्र हरचन्दपुर के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित ब्रम्हभोज व कन्याभोज उनकी निजी धार्मिक आस्था का आयोजन है ।
इसे किसी तरह की राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए । क्षेत्र उनका एक संकल्प था कि समूची विधानसभा हरचन्दपुर विधानसभा क्षेत्र में अनवरत रामचरित मानस के अखण्ड पाठ का आयोजन निरन्तर चलता रहेगा। उनका संकल्प पूरा हुआ । उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि क्षेत्रीय ब्राम्हणों व कन्याओं के चरण पखारने का एक अवसर मिला । ब्राम्हणों के आशीर्वाद से सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है । सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है । ऐसा करने से उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है । इस मौके पर बड़ी संख्या में कन्याओं व ब्राम्हणों व गरीब महिलाओं के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर पूर्व प्रधान राम बहादुर सिंह बड़े बाबू , धर्मेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंद्र बहादुर सिंह, मदन सिंह, शुभम सिंह, हरीश सिंह, शिवम दीक्षित, कौशलेंद्र बहादुर सिंह उर्फ लालू सिंह,महारानीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।