diwali horizontal

कन्या सुमंगला योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को शासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0 73

सीतापुर : मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 3.0 के शुभारम्भ के अवसर पर दिनांक 21.08.2021 को निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 02 लाख नवीन बालिकाओं का चयन कर लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उक्त लक्ष्य के सापेक्ष जनपद की जनसंख्या के अनुसार विभाजन कर सभी जनपदों के लक्ष्य का निर्धारण किया गया था।

वांछित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी सीतापुर अश्वनी कुमार द्वारा 03 सप्ताह के सीमित समय में जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य से अधिक पात्र बालिकाओं के आवेदन पत्र की स्वीकृति की कार्यवाही करने पर प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास वी0 हेकाली झिमोमी द्वारा प्रशस्ति पत्र जारी कर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के संचालन में उनके इस समर्पित प्रयास की प्रशंसा की है तथा आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी उनके द्वारा इसी उत्साह से विभागीय योजनाओं का संचालन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.