
क्रासर – बेहरामऊ आंगनबाड़ी में वितरित हुआ अनुपूरक पुष्टाहार योजना का सूखा राशन
रायबरेली : मुख्यमंत्री अनुपूरक पुष्टाहार योजना के तहत आंगनबाड़ी की लाभार्थियों को सूखा राशन वितरित किया गया । उल्लेखनीय है कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत इस बार पोषाहार के स्थान पर प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों को सूखा राशन (गेंहू और चावल) का वितरण किया जा रहा है । बताते चलें कि इसके बाद सभी लाभार्थियों को अनुपूरक योजना में घी और दूध (पाउडर) भी वितरित किया जाएगा । ऊंचाहार ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बेहरामऊ के आंगनबाड़ी केंद्र में सैकड़ों लाभार्थियों को सूखा राशन वितरित करते हुए प्रभु महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंशुल यादव (रूबी) ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर तरक्की के पथ पर अग्रसर है । प्रदेश की योगी सरकार असहायों की तरक्की के नित नए आयाम स्थापित कर रही है । गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्रयासरत होना उनकी विलक्षण सोंच का परिचायक है । गरीबों के उत्थान से ही राष्ट्र को विकसित बनाया जा सकता है । इस दौरान पूर्व प्रत्याशी मिथलेश यादव, कार्यकत्री रामदुलारी, शैलेंद्र यादव, बृजेश कुमार, शुभम यादव आदि मौजूद रहे ।