diwali horizontal

अखिलेश यादव ने सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रखने की दी नसीहत

0 163

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई पार्टीयो के नेताओ ने सपा का दामन थामा।मंगलवार को पूर्व मंत्री मनपाल सिंह लोधी, सांसद जय प्रकाश के भाई जितेंद्र निषाद,पूर्व सांसद यशवीर सिंह और गोंडा से अब्दुल हफीज सपा में शामिल हुए इसके पहले वह बसपा में थे।अखिलेश यादव ने इस मौके पर सपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। वही अखिलेश यादव ने मोदी सरकार और योगी सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना तय है।इसलिए सरकार के मुखिया की भाषा बदल गयी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता बदलवाव चाहती है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो अधिकारी नक्शा निकालकर गरीबों का घर बुल्डोज कर रहे हैं सपा की सरकार आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा नहीं है लेकिन उसे तो नहीं गिराया गया।अयोध्या में जिन लोगों के घर गिराए गए हैं सपा सरकार बनने पर उनकी मदद की जाएगी सौ साल से रहने वालों पर बुलडोजर चलवाने वाले भी नहीं बचेंगे।भाजपा से हर वर्ग दुखी है। इनके पास अपना काम बताने को नहीं है।बीजेपी पर अखिलेश यादव न कसा तंज कहा विदेशों की तस्वीर लगाकर विकास दिखा दिया कि विकास क्या है। वे दूसरे प्रदेश कि फोटो चुराकर अपना काम बता रहे हैं। युवाओं ने सोशल मीडिया पर विरोध किया है। उन्हें आइना दिखाया है।बढ़ी संख्या मे जो नौजवान साइकिल यात्रा में साथ रहे उनका भी अखिलेश यादव ने धन्यवाद किया समाजवादी सरकार में हो रहे कामो को दोबारा चाहती है

जनता बीजेपी के पास अपने काम बताने को नही है 25 दिसम्बर 2019 को देश के पीएम को बुलाकर मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिल्यानस किया गया आज इतना समय बीत जाने के बाद भी वो यूनिवर्सिटी नही चल पाई नेताओं का गांवों में वादा किया गया पर कोई काम नही किया है।बटेश्वर में कोई काम नही किया बीजेपी सरकार ने भविष्य मे अच्छी यूनिवर्सिटी या कॉलेज बटेस्वर में बनाया जाएगा हाल ही मे बाबा मुख्यमंत्री कुशीनगर गए थे। जब गरीब परिवारों को मिलना था तो गरीब परिवार के बच्चों को साबुन और शेम्पू बटवाया गया था ताकि उनकी बदबू न लगे बाबा जी को इसलिए वो नहा कर आये है।इस सरकार ने ऑक्सीजन छीनी है न बेड न दवा किसी भी चीज का इंतजाम नही किया जिससे लोगो की जान चली गयी।किसानो की आय दोगुनी करने की बात कही थी मंहगाई बढ़ती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.