diwali horizontal

राज्यपाल ने प्रयागराज में शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्थित संग्रहालय, आनंद भवन एवं हरिवंश राय बच्चन आवास का अवलोकन किया।

0 167

लखनऊः प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान आज राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता के अतिरिक्त शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्थित इलाहाबाद संग्रहालय आनंद भवन एवं हरिवंश राय बच्चन के आवास का भी अवलोकन किया। राज्यपाल महोदया ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थित संग्रहालय में दीप प्रज्जवलन किया तथा वहां पर लगे हुए साइन बोर्ड पर हस्ताक्षर भी किया। उन्होंने वहां पर स्कूली बच्चों को बैग एवं फल वितरित किया। उन्होंने वहां पर स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बंधित बनायी गयी आजाद गैलरी का अवलोकन किया। मा0 राज्यपाल महोदया शहीद चन्द्रशेखर आजाद परिसर में आंवला के वृक्ष का रोपण भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.