
सुसाइड नोट में लिखा- मुख्यमंत्री जी बच्चों का ध्यान रखना
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर सात पर तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले दारोगा ने सुसाइड नोट लिखा था। बंथरा थाने में तैनात दारोगा निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।