diwali horizontal

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन, झंडेवाला पार्क में हुआ आयोजन

0 130

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन, झंडेवाला पार्क में हुआ आयोजन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शनिवार को अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क (अमीनाबाद) में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता यशवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में हुआ।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में लोधी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें क्रांति का प्रतीक बताया।प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी ने 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तिरंगा फहराकर झंडा सत्याग्रह आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। जब उन्होंने झंडा फहराया, तो अंग्रेजों ने उन पर गोली चला दी और वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनके इस बलिदान के कारण यह स्थान झंडेवाला पार्क के नाम से जाना जाता है।कार्यक्रम में विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, पार्षद शफीकुर्रहमान ‘चचा’, ब्लॉक प्रमुख ऊषा सेन, बीकेटी चेयरमैन गनेश रावत, त्रिवेणी पाल, राधेलाल लोधी, समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला व विधानसभा इकाइयों के नेता, पार्षद, अधिवक्ता, युवजन सभा, छात्र सभा, महिला सभा और लोधी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।सभी उपस्थितजनों ने लोधी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए, सामाजिक न्याय की लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.