
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाई फांसी।
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर- 19 में बृहस्पतिवार रात फर्नीचर कारीगर आशुतोष (35) की पत्नी लुबना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आशुतोष दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर न निकलने पर बच्चे कमरे में पहुंचे तो आशुतोष पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक मामले में घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।