
लखनऊ: दिल्ली समेत उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। घर के अंदर हो या बाहर, फिजा में घुली ठंडक जीना मुहाल कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत के संकेत नहीं दिए हैं। दिल्ली की बात करें तो यहां शीतलहर के साथ कोहरे की दोहरी मार है। दोपहर देर से सूर्यदेव भी दर्शन दे रहे हैं।
दिल्ली के करीब दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की भी बात कर लेते हैं। पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा, कोहरा या शीतलहर की कोई चेतावनी नहीं है। इसके बाद यानी 5 और 6 जनवरी को गरज-चमक की संभावना है। 7 जनवरी से मौसम फिर एक बार साफ हो जाएगा। हरियााणा की बात करें तो यहां भी आज मौसम साफ रहेगा। 5 और 6 जनवरी को गरज-चमक की संभावना है। चंडीगढ़ की बात करें तो आज यहां आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम पारा 11 डिग्री पर रहेगा
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां बर्फबारी के साथ न्यूनतम पारा माइनस में जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों कुकरनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर में पारा माइनस 6 तक जा सकता है। उत्तराखंड की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। कोहरा या शीतलहर का अलर्ट नहीं है। ऐसा ही मौसम 9 जनवरी तक रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश भी आज मौसम साफ रहेगा। 5 और 6 जनवरी को गरज-चमक की संभावना है।