diwali horizontal

इंटरमीडिएट के छात्र ने एक मोबाइल फाेन के लिए अपनी जान गवां दी।

0 205

 

कानपुर  :  नौबस्ता के हनुमंत विहार में  सुबह हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया। इंटरमीडिएट के छात्र ने एक मोबाइल फाेन के लिए अपनी जान गवां दी। बेटे का शव देखकर मां बदहवास हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

 

नौबस्ता के हनुमंत विहार में रहने वाले राजकुमार द्विवेदी आरओ वाटर सप्लाई का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सुलेखा और दो बेटे सत्यम द्विवेदी (16) और राजाबाबू हैं। सुलेखा के मुताबिक बेटा सत्यम एड्रांयड मोबाइल फोन लेने के लिए जिद कर रहा था। लॉक डाउन में काम न चलने के कारण परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। मोबाइल फोन दिलाने से मना करने से वह क्षुब्ध था।

 

शनिवार की रात सत्यम ने पीछे के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे मफलर के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। रात में किसी काम से बेटे के कमरे की ओर मां गई तो फांसी पर शव लटकता देखकर चीख पड़ीं। स्वजन के आने पर मां सुलेखा बेसुध हो गईं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल न मिलने से क्षुब्ध होकर छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.