diwali horizontal

मलिहाबाद में वादी के पिता पर जानलेवा हमला करने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार, बाँका बरामद

0 67

मलिहाबाद में वादी के पिता पर जानलेवा हमला करने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार, बाँका बरामद

लखनऊ: थाना मलिहाबाद क्षेत्र में वादी के पिता पर बांके से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ग्राम नवीनगर स्थित एक आम के बाग से पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और उसे बाल सम्प्रेषण गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।यह मामला 12 जून 2025 का है, जब ग्राम नवीनगर निवासी अभिषेक पुत्र मुनेश्वर ने थाना मलिहाबाद में तहरीर दी थी कि कुछ लोगों ने उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर संतोष पुत्र देवी दयाल, हमीद पुत्र साहिद, तंजीम पुत्र जमील, एक बाल अपचारी और संतोष की पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 जून को अभियुक्त संतोष और हमीद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वहीं, बाल अपचारी फरार चल रहा था, जिसे अब 19 जून को पुलिस ने आम के बाग से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अदद बाँका भी बरामद किया है, जिसका उपयोग हमले में किया गया था।मुकदमे से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है। इस पूरे प्रकरण में उप निरीक्षक सैय्याद हुसैन खां, उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह व कांस्टेबल विकास मलिक की टीम ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने कहा है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और बचे हुए अभियुक्तों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.