
रायबरेली: बछरावां विकासखंड के अंतर्गत रामपुर सुदौली गांव निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुरेंद्र कुमार गुप्ता उम्र 65 वर्ष का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह लगभग 4 वर्ष से बीमार चल रहे थे, जैसे ही उनके निधन की सूचना स्थानीय प्रशासन को प्राप्त हुई, सूचना के पश्चात तत्काल मौके पर पहुंचकर उपजिला अधिकारी महाराजगंज रामरजित गुप्ता, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज जितेंद्र प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष बछरावां बृजेश कुमार राय ने राजकीय सम्मान व सलामी के साथ उन्हें अंतिम भावभीनी विदाई अर्पित की। इस दुखद क्षण के मौके पर ग्राम सभा के हजारों नागरिक एवं क्षेत्रीय जन व भारी संख्या में पुलिस प्रशासन उनकी अंतिम यात्रा में उपस्थित रहा।