
लखनऊ : ठाकुरगंज में भुवर रेलवे क्रासिंग के पास बदमाशों ने सोमवार देर रात कार से घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी महेन्द्र मौर्या 30 की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी पैदल आये हमलावरों की पहली गोली कार के शीशे को भेदती हुई अंदर चली गई जबकि दो गोलियां महेन्द्र के सीने और पेट की तरफ लगी।
घर से कुछ दूरी पर हुई फायरिंग की आवाज सुनकर महेन्द्र के घर वाले बाहर आये तो उसे खून से लथपथ देखकर दहशत में आ गये। महेन्द्र को ट्रॉमा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घर वालों ने कुछ लोगों से महेन्द्र का विवाद चलने की बात कही है। इसी आधार पर तीन लोगों की तलाश में रात डेढ़ बजे दबिश दी गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक भुवर गांव के पास रहने वाले रोशन लाल मौर्य का मैरिज लॉन है। उनके बेटे महेन्द्र की पारा में कपड़े की दुकान है। महेन्द्र रात 10 बजे दुकान बंद कर कार से घर लौट रहा था।