diwali horizontal

राज्यमंत्री के गांव की गुमशुदा किशोरी का एक सप्ताह से पता नहीं चला पुलिस ने नहीं लिखी एफ आई आर

0 296

जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी जाफरगंज को लगाई फटकार कहा तत्काल एफ आई आर दर्ज कर करें कार्यवाही

फतेहपुर : राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के गांव जयपुर मजरे रामपुर से एक सप्ताह पूर्व गायब हुई किशोरी का अभी तक पता नहीं चला है। वही जाफर गंज पुलिस ने अभी तक किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करना भी मुनासिब नहीं समझा ।जिसकी शिकायत किशोरी के पिता ने गत दिवस बिंदकी तहसील दिवस में जिलाधिकारी  अपूर्वा दुबे को एक शिकायती पत्र देखकर घटना की जानकारी दी। जिस पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने थाना प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज को फटकार लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने का निर्देश जारी किया है।

गुमशुदा किशोरी शिवानी देवी के पिता शिव कुमार पुत्र राम पाल निवासी जद्दूपुर  मजरे रामपुर ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गत 2 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी देवी गांव की ही शशी देवी के साथ शौच क्रिया के लिए गई थी। किंतु शशि देवी तो वापस आ गई और शिवानी का पता नहीं चला । साथ गई शशि देवी से पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया ।किशोरी के पिता शिवकुमार ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस शशि देवी के साथ उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी ।उसकी बुआ रानी देवी पत्नी छोटू रावतपुर कानपुर नगर में रहती है और शिवानी को गायब करने में उसी का हाथ हो सकता है ।

किशोरी के पिता का कहना है कि उसने जाफर गंज थाना पुलिस को  पुत्री शिवानी देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना दिया  था किंतु पुलिस ने उसकी एक भी नहीं सुनी और ना ही एफ आई आर दर्ज किया ।मालूम हो कि इसी गांव के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी भी निवासी हैं ।जब एक मंत्री के गांव के लोगों की फरियाद पुलिस नहीं सुनती है तो अन्य गांवों के हालात क्या होंगे यह अपने आप में स्वयं कहानी कहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.