diwali horizontal

देश का अब तक का सबसे निराशाजनक और खतरनाक बजट है- प्रमोद तिवारी

0 144
प्रतापगढ़ :  केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी सीडब्लूसी के सदस्य तथा आउटरीच एण्ड कोऑर्डिनेशन कमेटी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने केन्द्रीय बजट को अत्यंत निराशाजनक, खराब और खतरनाक बजट करार दिया है। तिवारी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम, जो आम भारतीय के विश्वास का प्रतीक था, उसमें चौहत्तर प्रतिशत के विदेशी विनिवेश की मंजूरी दिया जाना घातक है। सीडब्लूूसी मेम्बर प्रमोद तिवारी ने सरकार की मंशा पर तंज कसते हुये कहा कि मोदी जी, कहा करते थे कि ‘‘देश नहीं बिकने दंगा’’ और आज उन्होंने इसके ठीक विपरीत देश की सबसे बड़ी विश्वसनीय संस्था में के विदेशी विनिवेश की मंजूरी दे दी है, वहीं प्रमोद तिवारी ने सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष में सौ सैनिक स्कूलों की स्थापना में भी प्राइवेट पार्टनरशिप/निजी भागीदारी को भी दुर्भाग्यपूर्ण कहा है, बकौल प्रमोद तिवारी इन स्कूलों में सरकार की प्राथमिकता उन एन.जी.ओज को है,

 

जिन्हें ऐसे संगठनों को चलाने का अनुभव तक नहीं है। श्री तिवारी के मुताबिक यह अविवेकपूर्ण निर्णय भारतीय सेना की नर्सरी के लिये खतरनाक शुरूआत भरा कदम है । केन्द्रीय बजट की खामिया गिनाते हुये श्री तिवारी ने कहा है कि इसमें भी किसानांेका कर्ज न माफ करना तथा टैक्स के स्लैब को न बढ़ाना और आम आदमी को साढ़े सात हजार ‘‘न्याय योजना’’ के अंतर्गत न देने से क्रय शक्ति घटेगी, और जब क्रय शक्ति घटेगी तो मांग कम होगी, और जब मांग कम होगी तो उत्पादन घटेगा, ऐसे में बकौल प्रमोद तिवारी जब उत्पादन घटेगा तो रोजगार स्वतः कम होगा। प्रमोद तिवारी ने इन खामियों को  इस बजट का सबसे निराशाजनक कदम करार दिया है । श्री तिवारी का यह बयान यहांॅ प्रभारी मीडिया ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने निर्गत किया है ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.