
मलबे में दबे दो बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रहे थे। तभी इमारत का मलबा उनके ऊपर गिर गया
इमारत के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था हादसे के दौरान मजदूर काम कर रहे थे इमारत में एक पान की दुकान भी थी जिसमें पान वाले को मलबे से निकाल लिया गया है।
इमारत पुरानी थी और कुछ हिस्सों में निर्माण का काम भी चल रहा था। बैटरी रिक्शा और कई वाहन भी दबे हुए हैं, जिसमें बताया गया कि लोग बैठे भी हुए थे।
इमारत में दूध की दुकान और हलवाई की दुकान भी थी।
दिल्ली : दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, इसमें एक मां और उसके दो बच्चे शामिल हैं। बच्चों की मां उनको ट्यूशन से लेकर वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान ये इमारत गिर गई जिसकी चपेट में ये तीनों भी आ गए।पापा का नाम नीतिन है और माँ का नाम आयुषी। माँ बच्चों को ट्यूशन से लेकर आ रही थी। छोटे बेटे का नाम प्रियांशू और बड़े बेटे का नाम सौम्य था। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है।
मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम भी जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इमारत में मजदूर लगे हुए थे, कुछ निर्माण का काम भी चल रहा था इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है। इसमें पहले बैटरी रिक्शा और कई वाहन भी दबे होने की बात सामने आई थी, ये भी बताया गया कि इसमें लोग बैठे हुए थे। इसके अलावा इमारत में दूध की दुकान और हलवाई की दुकान भी चल रही थी। इमारत में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। जिसमें मजदूर काम कर रहे थे।