diwali horizontal

ढाई साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने यमलोक भेज दिया गया है।

0 135

ढाई साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने यमलोक भेज दिया गया है।

Lucknow Crime News:  आज सुबह तड़के राजधानी लखनऊ गोलियों की  तड़तड़ाहट से गूंज उठी। जिससे रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी , ढाई साल की  मासूम दिव्यांग बच्ची का रेप करने वाला हैवान को हमेशा के लिए पुलिस की गोली ने हमेशा के लिए सुला दिया है।

 

ढाई साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को शुक्रवार सुबह आलमबाग थाना पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीँ आपको बताते चलें ये हैवान आरोपी दीपक वर्मा रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने के साथ ही जागरण में झांकी भी सजाता था। दीपक वर्मा ने बुधवार को चंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से ढाई साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीँ खबर है कि पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था।

 

इस तरह सिखाया सबक

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गुरुवार देर रात पुलिस ने आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया के पास दीपक को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

UP पुलिस की हुई जीत

 

वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था। पुलिस ने लड़की के परिवार को न्याय का भरोसा भी दिलाया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था. लेकिन 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीँ आपको बता दें इस एनकाउंटर के बाद लखनऊ पुलिस की पूरे यूपी में प्रशंसा हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.