diwali horizontal

पुलिस ने आतिशबाजी की दुकानों पर छापा मारकर कार्यवाई की,दुकानदारों में हड़कंप मचा।

0 184

इटावा : कस्बा के मोहल्ला बालूगंज में बुधवार की शाम करीब साढे 5 बजे प्रभारी निरीक्षक के एल पटेल ने मुख्य मार्ग किनारे अवैध रूप से अस्थाई रूप से तख्त आदि पर सजी आतिशबाजी की दुकानों पर छापा गया, अचानक पुलिस की कार्यवाई से आसपास के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकाने समेटकर रफूचक्कर हो गए,हालांकि कुछ स्टाल से पुलिस द्वारा पटाखे जब्त भी किए गए। उक्त सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि घने बाजार व आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है,बिक्री होने की सूचना पर चैकिंग अभियान चलाया गया है। आतिशबाजी बिक्री के लिए पहले हुई बैठकों मे अनिवार्य प्रपत्र व स्थान निर्धारित किया जा चुका है।इसके विपरीत आतिशबाजी बिक्री करने पर कार्यवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.