
लखनऊ में 5 लाख की आबादी तेंदुए के बड़े खौफ के साए मे।
Lucknow News:लखनऊ में रोड क्रॉस करते कैमरे में कैद तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इससे कैंट इलाके की 5 लाख से ज्यादा आबादी दहशत में है। वन विभाग ने सोमवार सुबह तीन शिफ्टों में टीमें लगाकर तेंदुए की तलाश तेज कर दी है। ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। आर्मी के जवान इलाके की निगरानी में लगे हैं। लोगों से अपील की गई है कि रात में अकेले घर से बाहर न निकलें।

कैंट में गन्ना संस्थान के पास एक कार सवार ने तेंदुए को रोड क्रॉस करते हुए मोबाइल में कैद कर लिया था। वीडियो में तेंदुआ जंगल की तरफ भागता दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद खौफ का माहौल बन गया है। रात में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है, जब लखनऊ कैंट या आसपास के इलाकों में तेंदुआ देखा गया हो। पिछले साल भी इसी क्षेत्र में तेंदुए के पैर के निशान मिले थे। तब कई दिनों तक ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। विशेषज्ञ मानते हैं कि जंगल से जुड़े ग्रीन कॉरिडोर की वजह से यह इलाका तेंदुओं के मूवमेंट के लिए सुरक्षित रूट बन गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेंदुए से जुड़ी जानकारी तुरंत दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर CUG नंबर: 7839434282, सेक्शन ऑफिसर कैंटोनमेंट: 9838583846 जारी किए गए हैं।

वन अधिकारियों ने कहा- तेंदुए को रेस्क्यू करने तक इलाके में लगातार निगरानी जारी रहेगी