diwali horizontal

सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया करनी होगी तेज : प्रांशु दत्त द्विवेदी

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन

0 106

अयोध्या। जनौरा बाईपास स्थित एक लान में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर निकाय चुनाव के सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में युवा मोर्चा के जुड़े युवाओं को सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया और तेज करनी होगी। हमें प्रत्येक सीट पर विजय के संकल्पों को लेकर आगे बढ़ना है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रभक्त युवा समाज को नई दिशा देकर उसे तरक्की की राह पर अग्रसर करने की शक्ति रखता है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से प्रत्येक युवा वर्ग खुद को जोड़कर देख रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोविड काल में जरुरतमंदों की सेवा में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारियों का निवार्हन किया। इस काल के दौरान युवा मोर्चा का योगदान सराहनीय रहा। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव को लेकर एक बेहतर प्लान के साथ जनता के बीच जाये। हमें सामूहिकता व अनुशासन का परिचय देना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि रोहित सिंह क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनू सिंह विशाल सिंह प्रदेश कार्यसमिति अनुराग त्रिपाठी, सुनील मिश्र महामंत्री सार्थक प्रताप तिवारी आकाश सिंह उपाध्यक्ष नितिन पांडे अंकित त्रिपाठी अंकित सोनकर धर्मेंद्र मिश्रा अमन तिवारी शुभेंदु सिंह मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव शुभम अभिषेक सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.