
दिल्ली पुलिस ने पकड़े चार बांग्लादेशी अवैध प्रवासी की डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Delhi Police News:दिल्ली पुलिस ने पकड़े चार बांग्लादेशी अवैध प्रवासी की डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले की ऑपरेशन सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जो साल 2017 से भारत में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे. पुलिस ने इनके पास से बांग्लादेश के पहचान पत्र भी बरामद किए हैं. अब इन सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद FRRO दिल्ली की मदद से वापस भेजने की तैयारी की जा रही है.